Random Video

Sawan Dusra Mangala Gauri Vrat 2021: सावन दूसरा मंगला गौरी व्रत पूजा कैसे करें | Boldsky

2021-08-02 133 Dailymotion

Mangala Gauri Vrat 2021: मंगला गौरी, माता पार्वती का ही एक रूप हैं। माता पार्वती को गौरी के नाम से भी जाना जाता है, उन्हीं के मंगल स्वरूप को मंगला गौरी कहा जाता है। मंगला गौरी का व्रत सावन के हर मंगलवार को रखने का विधान है। मान्यता है कि मंगला गौरी का व्रत अखण्ड़ सौभाग्य की प्राप्ति और सुखी वैवाहिक जीवन की मंगल कामना से रखा जाता है। सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत 03 अगस्त को पड़ रहा है। मंगला गौरी, आदि शक्ति माता पार्वती का ही मंगल रूप हैं। इन्हें मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के आठवें दिन देवी के इसी रूप का पूजन होता है। पौराणिक कथा के अनुसार माता पर्वती ने भगवान शिव को पति स्वरूप में पाने के लिए कठोर तप किया। जिस कारण उनका रंग काला पड़ गया था। लेकिन भगवान शंकर ने गंगा जल से प्रयोग से मां को फिर गोरा रंग प्रदान किया। जिस कारण इनका नाम महागौरी पड़ गया। मां मंगला गौरी श्वेत वस्त्र धारण करती हैं और श्वेत आभूषण भी, इसलिए इन्हें श्वेतांबरी भी कहा जाता है। सावन दूसरा मंगला गौरी व्रत पूजा 2021 कब और कैसे करें ?

Mangala Gauri Vrat 2021: Mangala Gauri is a form of Goddess Parvati. Mother Parvati is also known as Gauri, her Mars form is called Mangala Gauri. There is a law to observe Mangala Gauri's fast on every Tuesday of Sawan. It is believed that the fast of Mangala Gauri is kept for the attainment of unbroken good fortune and for a happy married life. The second Mangla Gauri fast of Sawan is falling on 03rd August.Mangala Gauri, Adi Shakti are the auspicious forms of Mother Parvati. She is also known as Mahagauri, the eighth form of Maa Durga. This form of Goddess is worshiped on the eighth day of Navratri. According to the legend. Mata Parvati did severe penance to get Lord Shiva in her husband's form. Due to which his complexion had turned black. But Lord Shankar again gave fair complexion to the mother by using the Ganges water. Due to which she got the name Mahagauri. Maa Mangala Gauri wears white clothes and also white ornaments, hence she is also called Shwetambari.

#SawanDusraMangalagauriVrat2021